निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का विधायक रामसहाय वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ माला व साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार प्रदेश व केंद्र में आमजन के लिए नए आयाम स्थापित कर रही है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने जन्मदिवस व किसी भी शुभ कार्य पर पौधे लगाएं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से विधायक रामसहाय वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, बद्री विजय, कैलाश नटवाड़ा, पार्षद रामविलास बलाई, बाबूलाल सैनी, शंकर सैनी, संजय वर्मा, जय नारायण कुमावत, शंकर पडियार, लक्ष्मण खटाना, जितेंद्र धारवाल, नरेश कसाना, ओमप्रकाश वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
By -
September 21, 2025
0
Tags: