रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में हुई खेलकूद प्रतियोगिता: विजेताओं को किया सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में माय भारत केंद्र टोंक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार का निवाई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी कुमार मधुकर ने बताया कि महाविद्यालय में निवाई ब्लॉक स्तरीय 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता एवं रस्साकसी कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में 100 मीटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया चौधरी, द्वितीय स्थान कोमल मीणा व तृतीय स्थान प्रिया बैरवा ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गोलमा मीणा, द्वितीय स्थान पर खुशबू मीणा तथा तृतीय स्थान पर अनु बासेठा एवं नीलम सैनी ने रही। इसी प्रकार रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई टीम विजेता रही। जिसमें भारती वर्मा, सलोनी शर्मा, दीक्षा शर्मा, निशा कोमल, नीलम सैनी, अनु बासेठा एवं उप विजेता दुर्गाबाई टीम रही। जिसमें तनु बैरवा, खुशबू बैरवा, मांसी गोलमा, मीनू, सपना सोना व प्रजापत ने भाग लिया। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रस्साकसी प्रतियोगिता में मेडल व प्रमाण पत्र देकर छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माय भारत केंद्र टोंक के द्वारा संस्था पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता, दिनेश कुमार टोडवाल एवं मोहम्मद इश्तियाक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रेणु अग्रवाल एवं उप प्राचार्य डॉ.दीपेंद्र सिंह को महाविद्यालय के लिए खेल उपकरण प्रदान किए गए। ब्लॉक स्तरीय प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि विजेता छात्राएं आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए योग्य हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियां शीघ्र ही छात्राओं को बता दी जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय व्याख्याता रोहन पारीक, गोविंदा गौतम, अनीश खान, अब्दुल गनी, प्रिया चौधरी, कविता वर्मा, कोमल स्वामी व अश्विनी लक्षकार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!