मंड्रेला में मैराथन 2025 का हुआ आगाज, भाजपा नेता दहिया व झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांभू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधानसभा के मंड्रेला में नगर पालिका मंड्रेला द्वारा आयोजित प्रथम मैराथन दौड़ 2025 को झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांभू व भाजपा के युवा नेता राजेश दहिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दहिया ने बताया कि मैराथन दौड़ 2025 की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर देवरोड के अमित, द्वितीय स्थान पर झुंझुनूं के रॉनी वर्मा तथा तीसरे स्थान पर भैरौगढ के नेतीक यादव रहे। जिनको क्रमशः 11000, 5100, 3100 रुपयों का इनाम वितरित किया गया है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, ईओ सन्नी भाम्बु, मंड्रेला थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह निर्वाण, आकाश भारद्वाज, रमाकांत शर्मा, मोहित जोशी, विष्णु जोशी, राजेश कोठारी, बबलू सिंह, बनारसी लाल गौड, नरेंद्र पूनिया, डॉ.सत्यवीर नेहरा, राहुल चौधरी, राजू भाटी सहित अनेक युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!