निवाई (लालचंद सैनी): सैनी (माली) समाज टोडारायसिंह के तत्वावधान में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दत्तवास में कार्यरत फार्मासिस्ट अंजलि सैनी को सम्मानित किया गया। मोहित सैनी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सैनी (माली) समाज टोंक के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, राष्ट्रीय फुले बिग्रेड के अध्यक्ष सीपी सैनी, एडवोकेट अंजली सैनी मथुरा रहे। इस अवसर पर भारत लाल सैनी व राजू लाल सैनी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।
3/related/default