निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर विजय कसाणा निवासी झिलाय को मनोनीत किया है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कसाणा ने पार्टी के पद पर नियुक्त करने पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कसाणा को कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
3/related/default