उदयपुरवाटी पुलिस थाने पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने किया घेराव

AYUSH ANTIMA
By -
0


उदयपुरवाटी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गिरावड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पुलिस थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनके साथ पुत्र शिवम भी मौजूद रहे। मामला करीब 95 बीघा जमीन का है, जिसमें पहले ही एक पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। गुढ़ा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भू माफियाओं के साथ मिलकर पीड़ितों के साथ मारपीट की और माफियाओं को कब्जा दिला दिया। विरोध में गुढ़ा ने थाना अधिकारी और तहसीलदार को हटाने की मांग करते हुए चार घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने और गधे के सिर पर थानेदार का नाम लिखकर बैंड-बाजे के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि तीन दिन बाद मामले को उग्र आंदोलन में बदला जाएगा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन जताते रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!