सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हरियाणा बॉर्डर के पास लोहरु के पास ढाणी रहीमपुर के समीप दो स्कूल बसों की टक्कर में 35 से अधिक छात्र घायल हो गए। पालीराम बृजलाल उमा.वि. के छात्रों का शैक्षणिक टूर हिसार के लिए गया था। जानकारी के अनुसार, आगे चल रही बस के चालक ने मवेशी आ जाने के कारण अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रही दूसरी बस उससे टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। अफरा-तफरी के बीच अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए। सभी घायलों का इलाज जारी है।
3/related/default