सीएमएचओ ने चिड़ावा बीसीएमओ में कार्यरत वरिष्ठ तकनीकी सहायक राजेंद्र ढाका को अनुशासनहीनता की शिकायत पर किया एपीओ

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उप जिला अस्पताल चिड़ावा के स्टोर प्रभारी पर कथित रूप से हाथापाई करने की शिकायत के आरोप में चिड़ावा बीसीएमओ में कार्यरत वरिष्ठ तकनीकी सहायक राजेंद्र ढाका को सीएमएचओ ऑफिस के लिए एपीओ कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने तत्काल प्रभाव से डिप्टी सीएमएचओ डॉ.अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने बताया कि एसडीएच चिड़ावा के स्टोर प्रभारी द्वारा चिड़ावा बीसीएमओ कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ तकनीकी सहायक राजेंद्र ढाका से ब्लॉक में रखी कुर्सियां मांगने पर स्टोर प्रभारी के साथ गाली ग्लोज करने, हाथापाई करने से स्टोर प्रभारी की अंगुली फ्रैक्चर होने और कंधे में चोट लगने के आरोप की शिकायत प्राप्त हुई, जिसको गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया गया। इस मामले में कथित रूप से हाथापाई करने के आरोपी चिड़ावा बीसीएमओ के वरिष्ठ तकनीकी सहायक राजेंद्र ढाका को तत्काल प्रभाव से सीएमएचओ ऑफिस झुंझुनूं के लिए एपीओ कर दिया गया है, साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए डिप्टी सीएमएचओ डॉ.अभिषेक सिंह और डीटीओ डॉ.विजय मांजू की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की जांच प्राप्त होने पर दोषी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने बताया कि इस तरह की अनुशासनहीनता की शिकायत किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इस घटना के विरोध में कर्मचारियों ने रोष जताया है, जिस पर सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने जांच के उपरांत दोषी के आदेश कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!