शालाक्य तंत्र विभाग: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया हिंदी दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): गृह मंत्रालय भारत सरकार और आयुष मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना एवं हिंदी राजभाषा का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से कुलपति प्रो.संजीव शर्मा के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष प्रो.शमसा फ़ियाज के नेतृत्व में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान शालाक्य तंत्र विभाग में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। हिंदी पखवाड़े में आयोजनों की श्रृंखला में शालाक्य विभाग में हिंदी दिवस मनाने हेतु मंगलवार को विभागीय सभाकक्ष में संगोष्ठी, कविता-लेखन, नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अध्येता अध्येत्रियों एवं कार्यालय कर्मचारियों ने बढ़ चढकर भाग लिया। विभाग में नेत्र, कर्ण, मुख आदि रोगों से बचाव एवं रोकथाम हेतु पालनीय चिकित्सा अनुदेशों को कविता एवं नारा स्लोगन के माध्यम से प्रतिभागियों ने वाचन किया। जिसमें आमंत्रित हिंदी साहित्य विशेषज्ञ डॉ.भाविका शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतियोगिता निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। हिंदी कविता व नारा स्लोगन प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य प्रो.शमसा फिआज, प्रो.अपर्णा शर्मा, प्रो.(डॉ.गुलाब पमनानी, डॉ.प्रभाकर वर्धन, डॉ.हितेश भाटी सहित पीएचडी अध्येता डॉ.हेमंत नागर, डॉ.महिमा चौधरी, डॉ.स्मृति, डॉ.प्रबी एवं स्नातकोत्तर अध्येता डॉ.हेमंत गौतम, डॉ.सुनील काले, डॉ.आयुष सोनी, डॉ.तान्या भाऊ, डॉ.शीतल चौधरी, डॉ.कमलेश, डॉ.कनक बंसल, डॉ.सनफी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी इंटर्न चिकित्सक एवं अध्येता अध्येत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ.अवधेश महापात्र एवं डॉ.नौशाबा एयाज ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!