देहमी माता मंदिर में भव्य भंडारा, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जब देहमी माता मंदिर प्रांगण में सेठ कालूराम मंगल द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह परंपरागत आयोजन हर छठे माह नवरात्रों में किया जाता है, जिसमें दूर-दराज़ से आए भक्त शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। भंडारे में सैकड़ों लाभार्थियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने माता के दरबार में नमन कर मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड के अभियान “किशन का कदम्ब: अन्नदान की ओर” के अंतर्गत भी विशेष योगदान रहा। संस्था ने सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए आयोजन में सहयोग प्रदान किया। आयोजन में समस्त मंगल परिवार— मितुल कुलदीप अग्रवाल, सावित्री देवी, राधे कृष्ण अग्रवाल, बर्बरिक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धा और सेवा भाव से माँ की आराधना कर प्रसादी वितरण में सहयोग किया। विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि स्काउट गाइड के बच्चों ने भी पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ व्यवस्थाओं में भागीदारी निभाई, जिससे अनुशासन और सेवा की सुंदर मिसाल प्रस्तुत हुई। भक्ति, सेवा और सहयोग से सम्पन्न यह भंडारा न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सामाजिक एकता और प्रेरणा का भी प्रतीक बना।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!