पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधानसभा के कस्बा मंड्रेला में बुधवार को युवा नेता एवं भाजपा प्रत्याशी राजेश दहिया ने "दा ग्रेट किंग अग्रसेन" (The Great King Agrasen) फ़िल्म का शुभ मुहूर्त किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दहिया रहे। इस दौरान दहिया ने फिल्म निर्माता रामाकिशन अग्रवाल का बहुत बहुत आभार जताया, जिन्होंने महान राजा अग्रसेन जी के विचारो और आदर्शों को फ़िल्म के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और अपनी जन्मभूमि मंड्रेला में अपने पूर्वजों को समर्पित ये नेक कार्य किया। रामा किशन ने समय समय पर मंड्रेला के विकास के लिए जो योगदान दिया है, उसके लिए भी दहिया ने उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल हेमसिंह शेखावत ने की। इस अवसर पर फ़िल्म के डायरेक्टर के. सुरजीत, फ़िल्म के नायक राजेश सिंघल, चेयरमैन मंड्रेला कुलदीप शेखावत, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकाश स्वामी, प.स. सदस्य अरविंद सैनी, पूर्व प.स.सदस्य विनोद निर्बाण, शंकर शरण पालीवाल, अनिल रामभरोस, अरुण रामभरोस, रघुनंदन टीबड़ा, अतुल चौमल, गौरव मित्तल, रमाकांत सहित प्रबुद्धजन, मातृ शक्ति, युवा साथी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भाजपा नेता दहिया ने "दा ग्रेट किंग अग्रसेन" फिल्म का किया शुभारंभ
By -
September 03, 2025
0
Tags: