करौली (श्रीराम इंदौरिया): डांग विकास संस्थान करौली की ओर से अन्नपूर्णा भोजनशाला में गरीबतम परिवारों को निःशुल्क वस्त्रों की किट का वितरण किया गया। डांग विकास संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया कि अन्नपूर्णा भोजनशाला सब्जी मंडी करौली में बेसहारा, विधवा, महिला, अनाथ बच्चे, जरूरतमंद, गरीब परिवारों को ऊनी वस्त्र, कंबल, दरी, साड़ी, बच्चों के कपड़े, परिवार में बच्चो से लेकर सभी सदस्यों को काम आने वाले वस्त्रों की 100 किट जरूरतमंद लोगों को वितरित की गई। इस अवसर पर अन्नपूर्णा भोजनशाला के संरक्षक डॉ.प्रकाश व्यास, रिद्धिचंद बंसल, अध्यक्ष बाला सहाब, जीतू यादव डांग, विकास संस्थान के राजेश शर्मा, विक्रम सिंह, भगत सिंह उपस्थित रहे। भोजनशाला की कार्यकारिणी के सदस्यों ने संस्थान के इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया।
डांग विकास संस्थान करौली: अन्नपूर्णा भोजनशाला में गरीबतम परिवारों को निःशुल्क वस्त्रों की किट का किया वितरण*
By -
September 19, 2025
0
Tags: