जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान, जयपुर के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा “रिज़्यूमे निर्माण एवं लिंक्डइन के आवश्यक पहलू” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईआईडीई – द डिजिटल स्कूल के वरिष्ठ प्राध्यापक अमन कपूर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को रिज़्यूमे निर्माण की आधुनिक तकनीकों और प्रभावी प्रस्तुति की बारीकियों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने LinkedIn जैसे प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार विद्यार्थी अपने कौशल और उपलब्धियों को प्रदर्शित कर बेहतर करियर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। कपूर ने छात्रों को उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं, डिजिटल युग में व्यक्तिगत ब्रांडिंग और नेटवर्किंग के महत्व को भी व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। इस सफल आयोजन को संभव बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ.सविता चौधरी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय तरुण शर्मा, सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। अंत में अतिथि का सम्मान एवं felicitation डॉ.अतुल गुप्ता द्वारा किया गया।
एसकेआईटी में “रिज़्यूमे निर्माण एवं लिंक्डइन के आवश्यक पहलू” पर विशेषज्ञ व्याख्यान
By -
September 19, 2025
0
Tags: