शेखावाटी सम्मान समारोह की तैयारीयों को लेकर बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी सम्मान समारोह 28 सितंबर, रविवार को शाम 3:30 बजे सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन मैरिज गार्डन, चिड़ावा में आयोजित होगा। इस अवसर पर राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.अरुण चतुर्वेदी, हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत, दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ (वरिष्ठ आईएएस) कौशल राज शर्मा, एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के कुलपति सुरेश कुमार अग्रवाल का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल होंगे।समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षणी कुल्हरी, विधायक झुंझुनू राजेंद्र भांबू और सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मधुसूदन फार्म हाउस में आयोजन समिति की बैठक हुई। जिसमें सुभाष शर्मा, पृथ्वीराज शर्मा, रविकांत कौशिक, एडवोकेट गंगाधर सांखला, महेंद्र मोदी, उमाशंकर महमिया, अनिल जोशी, कैलाश अरडावतिया, डॉ.शंभू पवार, जगदेव शर्मा, कन्हैया लाल पिलानीवाला, अंकित भगेरिया, ओमप्रकाश सैनी, अशोक गोयल, शिव कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, रजनीकांत तामडायत, अरविंद जांगिड़, रमेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, शशीकांत कुठानिया, पवन शर्मा और ईशु भगेरिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!