46 लाख की लागत से बनेगा गंदे पानी का नाला

AYUSH ANTIMA
By -
0


मण्ड्रेला (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के वार्ड 19 व 20 (भार्गव मोहल्ला) में बरसों से जमे गंदे पानी की समस्या का आखिरकार समाधान निकल आया है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत की अगुवाई में आयोजित समारोह में भाजपा नेता राजेश दहिया ने नाले निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। वार्ड 19/20 स्थित जलदाय विभाग कार्यालय के पास लंबे समय से गंदा पानी भरा रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बरसात के दिनों में हालात और भी बिगड़ जाते थे। गंदगी से बदबू, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता था। इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर वार्डवासियों ने कई बार आंदोलन भी किए। लगातार प्रयासों और जनप्रतिनिधियों की पैरवी के बाद आखिरकार प्रशासन ने करीब 46 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की, जिससे नाले निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।नाले की स्वीकृति मिलने पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया का वार्डवासियों ने साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत ने की। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह निर्वाण, पंचायत समिति सदस्य अरविंद सैनी, अधिशासी अधिकारी सन्नी भांबू, थानाधिकारी जितेंद्र कुमार, विनोद सोनी, जेपी भांबू, डॉ.स्योमवीर स्योरण, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, महेंद्र जोशी, पवन जांगिड़, भूपेंद्र सिंह, सुरेश पुनिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने आगामी बजट में कस्बे के लिए सीवरेज लाइन पास कराने का आश्वासन भी दिया। वहीं, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह निर्वाण ने इस वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलने पर प्रशासन का आभार जताया। पालिकाध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत ने कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था और गंदे पानी की निकासी को प्राथमिकता से करवाया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। गंदे पानी की निकासी के लिए अपने खेत की भूमि नगर पालिका को दान करने वाले दानदाता विनोद कुमार सोनी का भी कार्यक्रम में भाजपा नेता दहिया व पालिकाध्यक्ष शेखावत की अगुवाई में साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार करीब 25 सौ फीट लंबाई में पाइप लाइन आधारित नाला बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 46 लाख रुपए की लागत आएगी। नाले के बन जाने से वार्डवासियों को बरसों पुरानी गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी और क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में इस मौके पर सुरेश भार्गव, महेंद्र भार्गव, रामाकांत पुरोहित, बनारसी लाल गौड़, विनोद भार्गव, सोनू भार्गव, खादिम सोलंकी, अखिल भार्गव, सुशील जोशी, मुकेश कुमार, संजय अगवान, हिमायत अली, राजू भार्गव, रामकिशन, मायाराम, मोती, मोहिदीन खान, विकास मेघवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!