ईडब्ल्यूएस आरक्षण मे सरलीकरण को लेकर गौङ ब्राह्मण महासभा ने दिया ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुन्झुनू: गौड ब्राह्मण महासभा ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी को ईडब्ल्यूएस आरक्षण को सरलीकरण करने को लेकर सरकार से मांग की। ज्ञापन में महिला आरक्षण को लेकर विसंगति जो कांग्रेस शासन में थी कि महिला आरक्षण में शादी के बाद पीहर पक्ष की आय भी जोड़ दी गई। इस नियम के कारण बहुत सी महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि वे ईडब्ल्यूएस आरक्षण से वंचित रह जाती है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में रोडा होने के साथ ही महिलाओं को इसका लाभ मिलने के अधिकार में बाधक भी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शादीशुदा महिला की आय में पीहर पक्ष की आय जोडने वाले प्रावधान को खत्म करने की मांग की गई। इस अवसर पर गौङ ब्राह्मण समाज जिला संगठन महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा, राम गोपाल महमिया, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला, सुभाष शर्मा, पृथ्वीराज शर्मा चिड़ावा, राकेश शर्मा बगड़, योगेन्द्र मिश्रा नवलगढ, एडवोकेट नरेश भारद्वाज, गुरुदयाल शर्मा बुहाना, अनिल जोशी, डॉ.शशि मारोलिया, ममता शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!