झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को झुंझुनू प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर उनसे संवाद स्थापित किया। कार्यकर्ता संवाद के दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न समाज के सभी संभ्रांत व्यक्ति, जो खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रहे हैं, वे स्वेच्छा से अपना नाम वापस लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे गिवअप अभियान में सहयोग करें, जिससे पात्रता रखने वाले जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, विधायक राजेन्द्र भाम्बू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पूनिया, रणवीर सिंह गुढ़ा, भाजपा नेता बबलू चौधरी, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, राजेश दहिया, नगर महामंत्री रवि लांबा, राजेश बाबल, चेयरमैन बगड़ गोविंद सिंह राठौड़, सूरजगढ़ नपा चेयरमैन पुष्पा गुप्ता, प्रधान बलवान सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा, सुनील लांबा, संजय जांगिड़, कुलदीप सिंह शेखावत कालीपहाड़ी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योरान, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, सौरभ सोनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, नरेन्द्र शर्मा, प्रमोद जानू, कुलदीप पूनिया, विकास पुरोहित, ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, दयाराम सैनी, द्रौपदी गरवा, दीपक स्वामी, सौरभ पुरोहित, सरपंच चनाना चरण सिंह, राजू मारिगसर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
3/related/default