निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय निवाई में सत्र 2025-26 के लिए प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रीकल, साइबर फारेंसिक एण्ड इन्फोरमेशन सिक्योरिटी ब्रांच में रिक्त सीटों पर कक्षा 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए सीधे प्रवेश प्रक्रिया के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रवक्ता गणित प्रथम वर्ष दिलीप जैन ने बताया महाविद्यालय में प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन फार्म एवं अधिक जानकारी महाविद्यालय की वेब साईट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ने जिस कॉलेज के लिए आनॅलाइन आवेदन किया है, उसी कॉलेज में 4 सितम्बर को सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट एवं मूल दस्तावेजों की छाया प्रति के साथ पंजीयन शुल्क 354 व व्यक्तिगत रूप से संस्थान में महाविद्यालय शुल्क 6 हजार 500 रूपए जमा करवा सकते हैं। इसी प्रकार तृतीय चरण हेतु 10 से 14 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन पर प्रवेश दिए जाएंगे। ऑनलाईन आवेदन का प्रिंट तथा मूल दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ 15 सितम्बर को प्रात: 11 बजे संस्थान में महाविद्यालय शुल्क व पंजीयन शुल्क जमा करवा सकते हैं।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
By -
September 01, 2025
0
Tags: