लिए सरलता और सरसता, मधुरता के जो गीत लिखे। शब्द शब्द में भाव छिपे जहां, उस हिंदी के बारे में क्या लिखे।।
हिंद की पहचान हिंदी, राष्ट्र का सम्मान हिंदी, जन को जन से जोड़े, ऐसी महान है हिंदी। हर रिश्ते को यहां, नया नाम मिले, करें हिंदी में गुणगान तो नई पहचान मिले। बहुत समृद्ध, बहुत विशाल है हिंदी। राष्ट्रभक्ति की मिसाल है हिंदी, आओ हिंदी दिवस के पुनीत अवसर पर यह पावन संकल्प दोहराते हैं। जन जन तक पहुंचे हिंदी, आओ अनमोल इस अनुष्ठान में आहुति सबकी दिलवाते हैं।।