बुहाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सरस्वती फार्म हाउस, कलवा (बुहाना) में शुक्रवार को राजस्थान सरकार के भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.काका सुंदर लाल की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “सुन्दर स्मृति धाम” (काका सुन्दर लाल स्मारक) का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन से हुआ, जिसमें नरदेव बेनीवाल, मुकेश फौजी एंड पार्टी ने प्रस्तुतियां दीं। खासतौर पर नरदेव बेनीवाल की काका सुंदर लाल के जीवन पर रचित रागिनी ने खूब सुर्खियां बटोरी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को रागिनियों के माध्यम से मिटाने और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य काका सुंदर लाल ने किया। राजनीति में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और वे एक चमकते सितारे के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि काका सुंदर लाल का जीवन समाज को दिशा देने वाला रहा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भावुक होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु सिंह राजवी, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रधान बलवान सिंह, प्रधान बिरमा संदीप रायला, सेवाराम गुप्ता, पालिका अध्यक्ष रोहतास रणवा, उपप्रधान विपिन नुनिया, पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, राकेश शर्मा बगड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, उपप्रधान राजेन्द्र छिरूष विधा विहार नगर पालिका पार्षद अनिल महला सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मंच पर मौजूद रहे।
काका सुन्दर लाल के बेटे विजय कुमार, डॉ.धर्मपाल, ईश्वर कुमार, विनोद कुमार, पुरुषोत्तम राज
व पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने
अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। श्रद्धांजलि सभा में काका सुंदर लाल के संघर्ष, समाज सेवा और योगदान पर विस्तार से विचार रखे गए और उपस्थित अतिथियों ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।