निवाई (लालचंद सैनी): सोमवार को 11 केवी वेयरहाउस व सुशील फीडर का मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति ढाई घंटे बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता लक्की गोठवाल ने बताया कि फीडर का मरम्मत कार्य को लेकर सुबह 7:30 से 10 बजे तक जमात, हाडा वाली ढाणी, वनस्थली रोड़, महाराजपुरा, अलियाबाद मोड, कालू पटेल की ढाणी, प्रताप नगर, काली का बाग रोड, वेयरहाउस, कीर कॉलोनी, टोंक रोड गंगा जमुना गार्डन के आसपास बस स्टैंड के आस-पास सहित आस-पास के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
3/related/default