निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वनस्थली में आयोजित जिला स्तरीय 69वीं विद्यालयी तैराकी क्रीडा प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रशासक रविकांत पुरोहित ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं का मनोबल मजबूत होता हैं। प्रतिभाओं को आगे बढने के अवसर प्राप्त होते हैं। सभी विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य देवेन्द्र पाल सिंह ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों व विकास कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान कई शिक्षक व खिलाडी मौजूद थे।
3/related/default