युवक-युवतियों ने जमकर खनकाए डांडिया: डांडिया नाईट महोत्सव में उमड़े शहरवासी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शहनाई गार्डन में नवरात्रा पर्व को लेकर डांडिया नाईट महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती की महाआरती करके दुर्गा माता के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। आयोजन समिति के वर्षा शर्मा, मोनिका जैन, रवि जांगिड व श्याम शर्मा ने बताया कि डांडिया महोत्सव में युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पंछिडा ओ पंछिडा रे, ढोलीडा ढोल तो बजा, चौगाडा थारा, केसरियो रंग थाने लागेलो गरबा, नगाडा संग ढोल बाजे रे व गरबे की रात है सहित कई गानों पर जमकर डांडिया खनकाए। इस दौरान गरबा महोत्सव में राजस्थानी रंग के साथ गुजरात की खूबसूरत परंपरा को युवक-युवतियां एक साथ निभाते हुए नजर आए। गरबा महोत्सव में नवरात्रा पर मां दुर्गा के प्रति भक्ति की अभिव्यक्ति नृत्य संगीत के जरिए खूब हो रही है। डांडिया में रंग बिरंगी ड्रेस में कपल, लाउड म्यूजिक पर थिरकते गरबा लवर्स और हवाओं में लाजवाब खाने की महक घुल रही है। पार्टीसिपेंटस में अलग ही उत्साह देखने को मिला, वहीं अलग-अलग ड्रेसअप में नजर आए। इस दौरान एकल नृत्य, एकल गीत, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन किया गया। जिनके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डांडिया महोत्सव में कोरियोग्राफर रवि जांगिड, दिनेश मरेठा, रिया नेभाणी व सुरभी जैन की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, तनिषा सैनी सनातनी, डॉ.एलडी शर्मा, एडवोकेट सरोज अग्रवाल व सुनील भाणजा द्वारा विजेताओं को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!