ट्रेलर चोरी के आरोप में 2 आरोपी गिरफतार, ट्रेलर भी बरामद

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): बरोनी थाना पुलिस ने ट्रेलर चोरी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ट्रेलर को भी बरामद कर लिया है। बरोनी थानाधिकारी बृजेंद्र सिंह सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के आदेशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र सिंह भाटी व पीपलू डिवाईएसपी अरविंद कुमार के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। टीम ने ट्रेलर चोरी के आरोपी आसाराम पुत्र मिश्रीलाल गुर्जर व देवराज पुत्र श्रीराम गुर्जर दोनों निवासी जेबाडिया को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर ट्रेलर को कोटा जिले की बॉर्डर पर गरोठ रोड दिल्ली मुंबई हाईवे के नीचे से बरामद कर लिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!