निवाई (लालचंद सैनी): श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में स्थित सामुदायिक भवन में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का 63वां जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल एवं नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, एसडीएम रामकरण सिंह, संगीता ओला, प्रधान रामअवतार लांगडी, डीआर ममता चौधरी, उप प्रधान दयाराम चौधरी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशीला करनानी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा, पार्षद गिर्राज चौधरी, नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप सारण, केएल यादव, जिला संरक्षक ज्ञान सिंह व लादूलाल चौधरी द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विधायक वर्मा ने अध्यापकों से सर्वांगीण शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को जिंदा बनाए रखने की शिक्षा देने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का शिक्षक भवन बनाने हेतु जमीन दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मुख्य वक्ता रामस्वरूप सारण ने शिक्षा, शिक्षक, बालक व विद्यालय को बचाने के बारे में विस्तार से साझा कर नई शिक्षा नीति 2020 को भी विस्तार से समझाया और नई शिक्षा नीति की खामियां व दुष्प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता केएल यादव ने शिक्षकों को संगठित रहने का आह्वान किया। सम्मेलन को ज्ञानसिंह, लादूलाल चौधरी, जिला मंत्री रामप्रसाद धाकड़, जिला अध्यक्ष प्रकाशचंद जाट, रामावतार चौधरी, संयोजक व कोषाध्यक्ष भंवर लाल चौधरी, शिवाजीराम ताखर, विनोद जैन, श्रीराम जाट, हरिराम मीणा, सुरेश यादव व मनमोहन जाट ने भी विचार व्यक्त किया, सम्मेलन में सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ शुभारंभ
By -
September 26, 2025
0
Tags: