नेपाल के हिंसक आंदोलन में फंसे भारतीय दर्शनथियों को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा की गयी भोजन व्यवस्था

AYUSH ANTIMA
By -
0

नेपाल/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): नेपाल में वर्तमान अशांति के हालात को ध्यान में रखते हुए पशुपति नाथ मंदिर में बाबा पशुपति नाथ के दर्शन को राजस्थान एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से गये दर्शनार्थी, जो नेपाली हिंसक आंदोलन के कारण नेपाल में फंस गए हैं, वहाँ के अराजक माहोल के कारण दर्शनार्थियों को आयी परेशानी को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कोर कमेटी की बैठक बुलाई। मंच के सलाहकार बोर्ड सदस्य इंजी.नरेंद्र कुमार पांडे एडवोकेट ने कोर कमेटी के निर्णय के बारे में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के प्रेरक सदस्यों द्वारा नेपाल में फंसे दर्शनार्थियों को तीन दिन तक भोजन व्यवस्था नेपाल स्थित होटल आनंद पशुपतिनाथ में निःशुल्क प्रेरक सदस्यों के सहयोग से की गयी है। दर्शनार्थी इस भोजन व्यवस्था का लाभ उठावें। मंच के संयोजक डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट वेस्ट ला फॉर्म काठमांडू नेपाल द्वारा सभी दर्शनार्थियों से अपील की है कि नेपाल में जब तक सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो जाती और सभी अपने गंतव्य कीओर रवाना नहीं हो जाते तब तक सभी अपने अपने जान माल की सुरक्षा रखें। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच गत 35 वर्षों से भारत नेपाल के बीच आपसी पौराणिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए कृत संकल्पित है। मंच इस दिशा में पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा है तथा भारत नेपाल के रिश्तों को मजबूती प्रदान करने में सतत प्रयासरत है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!