जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): आईडीबीआई बैंक, सी-स्कीम द्वारा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल, गणगौरी बाजार के मरीजों के हितार्थ एक सर्वाइकल कैंसर (एआई) मशीन करीब 10 लाख लागत कीमत की बैंक के होप सीएसआर प्रोग्राम के तहत प्रधानाचार्य डॉ.दीपक माहेश्वरी को बैंक के डीजीएम एवम शाखा प्रमुख शोभित जैन एवं एजीएम ओम प्रकाश कोल्ही द्वारा भेट की। वहां के अधीक्षक डॉ.लीनेश्वर, हर्षवर्धन, डॉ.अदिति बंसल, डॉ.जितेंद्र सिंह शेखावत, कॉलेज वित्तीय सलाहकार श्रीमती ज्योति भारद्वाज एवम इस कार्यक्रम के सूत्रधार नीरज गंगवाल भी उपस्थित थे। बैंक ने पूर्व में भी अपने सीएसआर प्रोग्राम के तहत 50 लाख से कॉलेज स्थित विभिन्न हास्टलो की मरम्मत हेतु दिए हैं।
आईडीबीआई बैंक, सी-स्कीम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल, गणगौरी बाजार के मरीजों के हितार्थ एक सर्वाइकल कैंसर (एआई) मशीन की गई भेंट
By -
September 10, 2025
0
Tags: