झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधानसभा के युवा नेता और भाजपा प्रत्याशी राजेश दहिया के प्रयासों से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) और राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ ने विलय करने का निर्णय लिया। अंबेडकर भवन, झुंझुनूं में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दौरान दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि अब दोनों संगठन मिलकर एक ही संगठन के अधीन कार्य करेंगे। इसके साथ ही दोनों संगठनों के पदाधिकारी राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के अधीन काम करेंगे। इस अवसर पर दहिया ने दोनों संगठनों और सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठजनों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ नेताओं ने भी दहिया को इस एकता की मिसाल कायम करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में एक दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिला। जब दहिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो दोनों संगठनों का सम्मेलन एक ही समय पर चल रहा था। उन्होंने किसी एक कार्यक्रम में शामिल न होकर बीच में खड़े होने का अनोखा कदम उठाया और दोनों कार्यक्रमों में भाग लिया और दोनों संगठनों के प्रतिनिधियो से एक साथ आने का अनुरोध किया, जिससे परिणामस्वरूप अब दोनों संगठन साथ मिलकर कार्य करेंगे। दहिया के प्रयास से न केवल दो संगठन एक हुए बल्कि शिक्षक समुदाय में संगठनात्मक एकता और सहयोग की नई मिसाल कायम हुई। इससे शैक्षिक क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों के माध्यम से शिक्षक समुदाय को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और भविष्य में संगठनात्मक कार्यों में सहकारिता बढ़ेगी।
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) और राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ का विलय
By -
September 27, 2025
0
Tags: