सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 22 से 25 सितंबर तक गुड्डा गौडजी में आयोजित 69वी जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद जूडो प्रतियोगिता में उरीका के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व कोच राहुल नायक ने बताया कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक जीते और 17 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में चैंपियनशिप अपने नाम की। अंकित कुमार, योगेश कुमार, राहुल कुमार, मनमोहन, शुभम, आरती, प्रीति, तमन्ना ने स्वर्ण पदक तथा योगेश, संजू, खुशी ने रजत पदक जबकि ज्योति, अंतिम ओर अंकित खटक ने अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्य विनोद कुमार जांगिड़ ने बताया की विद्यालय के आठ जूडो खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता, जयपुर में झुंझुनू जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार जांगिड़, सूरजभान, ईश्वर सिंह, जे.पी शर्मा व विवेक द्वारा खिलाड़ियों व कोच का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक, अशोक शर्मा उप सरपंच, सोहन जांगिड़, वेदपाल, पवन, कृष्ण, सलोनी, हिमांशी व विद्यालय स्टॉफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
3/related/default