पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जलझूलनी एकादशी पर पिलानी के सभी मंदिरों की झांकियों की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सनातन संस्कृति व परम्परा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद माता यशोदा जलवा पुजन करती है। श्री श्याम मंदिर के प्रांगण से लड्डू गोपाल की पालकी पिलानी के मुख्य बाजार स्थित गोपीनाथ जी के समक्ष सभी मंदिरों की झांकियों के साथ सम्मिलित हुई। तत्पश्चात गोपीनाथ मंदिर के आगे से पिलानी के मुख्य मार्ग हलवाई चौक, सरावगी चौक, चाडंक मार्ग होती हुई तालाब पर पहुंची। श्री श्याम मंदिर के पुजारी श्री राधेश्याम शर्मा ने बाबा की आरती करने के पश्चात सभी श्याम प्रेमियों को पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में श्याम मंदिर कमेटी के सदस्य अरूण भौमिया बिल्लू, सांवर मल सैनी, ओमप्रकाश दिनोदिया, लीलाधर विश्ननोलिया, रतन सिंह श्योराण, पंडित सुनील शर्मा झेरलीवाला, पुरूषोत्तम झेरलीवाला, राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला, नरेश भौमिया, लोकेश डाडा, मोहर सिंह, प्रदीप योगी आदि श्याम भक्तो ने सहयोग किया। कल श्याम मंदिर प्रांगण मे सुबह 11 बजे से जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। श्याम मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक ने सभी श्याम प्रेमियों से प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया ।
3/related/default