निवाई (लालचंद सैनी): भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में सोमवार को भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत झिलाय रोड पर स्थित मोक्षधाम में विधायक रामसहाय वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण व श्रमदान किया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन अभियान व भाजपा सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अधिकाधिक श्रमदान करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रखने से मानसिक व शारीरिक लाभ होता है। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए। शहर अध्यक्ष व पार्षद नितिन छाबड़ा ने बताया कि सेवा पावड़ा के तहत मोक्षधाम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण व श्रमदान किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह, तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर, मंडी सचिव कमल किशोर सोनी, भाजपा शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत, वंशप्रदीप पारीक, शंकर लाल पडियार, शंकर लाल हाथीवाल, नरेश कसाणा, रामकेश मीणा, जितेंद्र धारवाल, मनोज पाटनी, सियाराम शर्मा, पन्नू सिंह, ताराचंद गोयल, पदम लुहारा, ओमप्रकाश गौतम, गिरिराज जाट, जोंटी नकवाल एवं लक्ष्मीचंद शर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पार्षद व नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
प्रत्येक कार्यकर्ता अधिकाधिक करें श्रमदान: विधायक रामसहाय वर्मा
By -
September 22, 2025
0
Tags: