निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुरा के गांव रतनपुरा में बालाजी नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में खेडापति बालाजी के लिए 12वीं विशाल पदयात्रा को पूर्व विधायक कमल बैरवा ने मंत्रोचारण के साथ ध्वज पूजन कर रवाना किया। पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि पदयात्रा में भाग लेने का अवसर भग्यशाली व्यक्तियों को मिलता है। पदयात्रा से मनोकामनाए पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था बढने के साथ-साथ एक जुटता होती हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पदयात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालु भाग लेकर धर्म लाभ उठाए। समिति के कोषाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा ने बताया कि पदयात्रा बाबा रामदेव मन्दिर से विशाल जुलूस के साथ रवाना हुआ, जिसमें डीजे के मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। पदयात्रा का जुलूस गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए खेडापति बालाजी लिए रवाना हुई। पदयात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि पदयात्री खेडापति बालाजी मंदिर पर बालाजी के दर्शन करके ध्वज अर्पित करेंगे एवं खुशहाली की मनोकामना करेंगे।
पदयात्रा में शामिल होने वाले होते हैं भाग्यशाली: पूर्व विधायक कमल बैरवा
By -
September 22, 2025
0
Tags: