परिवार एवं समाज से जुड़े रहना जरूरी: जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार प्रातः 10:30 बजे अग्रसेन भवन झुंझुनूं में किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के वार्षिक अधिवेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमे ट्रस्ट की आगे की कार्य योजना को लेकर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झुंझुनूं कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग, विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस कुंजबिहारी गुप्ता, आईपीएस माधव गुप्ता, अजमेर डिस्कॉम के एसई महेश टीबड़ा, स्टेट जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर उमेश जालान, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां विभा खेतान, आईटी के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, प्रवासी उद्योगपति रमाकांत टीबड़ा, श्याम सुंदर पंसारी, नगर पालिका सूरजगढ़ चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता, नगर पालिका मुकुंदगढ़ चेयरमैन मनीष चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जयपुर निवासी राधेश्याम ढंढारिया एवं ट्रस्टीज सहित अग्र समाज की अनेक अग्र विभूति उपस्थित थी। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ.अरूण गर्ग ने अपने उद्बोधन में सभी अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं को सम्मान की बधाई देते हुए कहा कि वे चाहे व्यवसाय करें या जॉब परन्तु उन्हें हमेशा अपने परिवार व समाज से जुड़े रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसमें आपके परिवार व समाज की महत्ती भूमिका है, इसलिए उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज जो विवाह संबंध हो रहे हैं, वे कम टिक रहे हैं, इसका कारण अत्यधिक महत्वाकांक्षा का होना है, जो चिंताजनक विषय है। इसके लिए उन्होंने समाज के सभी लोगों से मिल जुलकर इसे रोकने के प्रयास का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी पैकेज लेना अच्छी बात है परंतु संभव हो सके तो व्यापार में भी जाना चाहिए, जिससे रोजगार का सृजन हो सके। जिला कलेक्टर सहित अन्य उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। स्वागत उद्बोधन ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता ने दिया जबकि ट्रस्ट गतिविधियों की जानकारी सचिव एडवोकेट श्रवण केजडीवाल ने सदन के समक्ष प्रस्तुत की। अध्यक्षीय उद्बोधन मैनेजिंग ट्रस्टी राधेश्याम ढंढारिया ने देते हुए सभी का आभार प्रकट किया। मंच का कुशल संचालन हरिश्वान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। एबीएन स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण के साथ शाॅल ओढाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया। अग्रवाल समाज के 220 छात्र- छात्राओं को अग्र प्रतिभा सम्मान की उपाधि से अलंकृत कर उन्हें अतिथियों के हाथों मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम समापन पर सभी के सम्मान में दोपहर भोज (अग्र प्रसाद) का आयोजन भी रखा गया। 

*डॉ.अग्रवाल व टीबड़ेवाला को दिया गया अग्रसेन शिक्षा अनुरागी सम्मान*

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलगुरु डॉ.सुरेश कुमार अग्रवाल एवं सेठ श्रीनेतराम मघराज महिला कालेज झुंझुनूं के भामाशाह विश्वनाथ टीबड़ेवाला को अग्रसेन शिक्षा अनुरागी सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा आईपीएस माधव गुप्ता, ट्रस्ट के नए ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान एवं सज्जन डोकानिया का विशेष सम्मान किया गया। 

*कार्यक्रम का किया गया लाइव प्रसारण*

समारोह का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर दिखाया गया, जिसका लिंक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके माध्यम से स्थानीय एवं प्रवासी सभी अग्रबन्धु लाइव प्रसारण अपने मोबाइल एवं टीवी पर देख सकेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!