सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की 118वीं जयंती के शुभ अवसर पर काजड़ा के इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क में सरपंच मंजू तंवर का 5 वर्षीय कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सरपंच टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा पिलानी विधायक पितराम सिंह काला की अध्यक्षता में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के सीनियर सदस्य सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुनीता धतरवाल व डॉ.विनीता रंणवा, कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुशीला चौधरी, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, सूरजगढ़ सरपंच ब्लॉक अध्यक्ष संदीप डैला सरपंच काकोडा, लोटिया सरपंच महावीर सिंह, बलवीर सिंह सरपंच उरीका, जाखोद सरपंच प्रतिनिधि सुनील बिजारणियां, अनिल कटेवा सरपंच बख्तावरपुरा, विजेंद्र डूडी सरपंच बदनगढ़, एडवोकेट संजय सैनी ब्लॉक अध्यक्ष चिड़ावा एवं सरपंच लाम्बा गोठड़ा, महावीर सिंह सरपंच खुडाना, विनोद छिरुष सरपंच भगीना, विनोद काजला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पिलानी, पूर्व सरपंच रणवीर सिंह धतरवाल फरट, राजकुमार राठी जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, उप-सरपंच राकेश कुमार, मनोहर लाल सैनी ग्राम विकास अधिकारी, शंकर लाल भड़िया प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य आदि रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह ने निर्भीक होकर बहादुरी के साथ ब्रिटिश हुकूमत का सामना किया और अल्पायु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमकर देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। हम आज जिस आजादी का आनंद ले रहे हैं, यह बहुत लंबे संघर्ष बाद क्रांतिवीरों के महान बलिदान की बदौलत मिली है। हमें शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद रखना चाहिए और उनके सम्मान में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए। सरपंच मंजू तंवर के कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने शहीद भगत सिंह की जयंती पर इतने सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का सरपंच टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला और साफा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। पंचायत का सर्वांगीण विकास करवाने पर पंचायत वासियों ने सरपंच मंजू तंवर को पुष्पमाला व साफा पहनाकर तलवार भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हिंद की क्रांतिकारी बेटी के रूप में जन्म देने पर मंजू तंवर के पिता अभय सिंह निर्वाण को भी सम्मानित किया गया। सरपंच मंजू तंवर ने स्वागत भाषण में पंचायत में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सहयोग के लिए सभी पंचायत वासियों का आभार व्यक्त किया। विधायक पितराम सिंह काला ने अध्यक्षीय भाषण में शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पंचायत में तकरीबन पैंतीस लाख रुपये के करवाए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। जिला परिषद सदस्य डॉ.विनीता रणवा ने भी शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। इस मौके पर गणमान्य लोगों में लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, सत्यवीर सिंह धतरवाल, रणवीर पूनिया, शीशराम ओला, अभय सिंह निर्वाण, नेपाल सिंह निर्वाण, कुलदीप सिंह निर्वाण, अमर सिंह चौधरी, जोगिंदर सिंह वार्ड पंच, हेमंत सैनी वार्ड पंच, हवा सिंह बुडानिया, जगदीश प्रसाद सैन, दिलीप सिंह बुडानिया, महावीर सैनी, विनोद सोनी, भगवती प्रसाद चंदेलिया, प्रेमसिंह नायक, अक्षय शर्मा, राय सिंह शेखावत, प्रताप सिंह तंवर, होशियार सिंह सिंगाठिया, अनिल जांगिड़, कपिल गुर्जर, अनिल कलावटिया, दरिया सिंह डीके, आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सरपंच मंजू तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर ने किया।
भगत सिंह की जयंती पर काजड़ा सरपंच मंजू तंवर का हुआ भव्य सम्मान
By -
September 28, 2025
0
Tags: