अभिमान त्याग कर ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है: पंडित तिवाड़ी

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भक्ति स्व भंजन का नाम है। ज़ब मनुष्य अपनेपन का भाव त्याग कर अपने इष्ट को ही सब कुछ समझने लगता है यानी स्व का अभिमान पूर्ण रूप से दूर कर देता है, तब वह भक्त बन जाता है और उसे ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। उक्त विवेचना दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित वाणी भूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने चिड़ावा में पुराने पोस्ट ऑफिस के पास चल रहीं श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन ध्रुव प्रसंग की व्याख्या करते हुए कही। तिवाड़ी ने बताया कि ध्रुव ने स्वयं को भगवान के चरणों मे समर्पित कर दिया तो भगवान प्रसन्न होकर प्रगट हो गए। कथा में भगवान कपिल के आध्यात्मिक प्रसंग की बड़ी सुंदर वैज्ञानिक व्याख्या की गई। शिव सती चरित्र सृष्टि वर्णन सहित अनेक सुंदर कथा भी सुनाई गई। कथा से पूर्व मुख्य यजमान रामोतार कलावती शर्मा एवं उनके परिवार द्वारा आचार्य नरेश जोशी, आमोद शर्मा व विक्रम शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भागवत पुराण एवं व्यास पूजन किया। कथा में ध्रुव वरदान की सजीव झाकी सजाई गई। भक्तिमय संगीत से आनन्द की वर्षा हुई। कथा मे पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, समाजसेवी शीशराम पार्षद योगेंद्र कटेवा, महेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल शर्मा, सुशील कुमार, विनोद कुमार लाम्बीवाला, सिद्धार्थ, श्याम सुंदर साखुवाला, विश्वनाथ ढाढीटिया, जगदीश डाबलेवाला, निरंजन कलगाव वाला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!