पितृ पक्ष के पावन अवसर पर भव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आज से

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर मे पितृ पक्ष के पावन अवसर पर भव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन आज से प्रारंभ होगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के संजय कुमार शर्मा श्योपुरा ने बताया की पुराने पोस्ट आफिस के पास बामनवासिया परिवार द्वारा बुधवार, 10 सितंबर से मंगलवार 16 सितंबर तक आयोजित होने वाली ज्ञान भक्ति कर्म की पवित्र गंगा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया। कथा का शुभारम्भ बुधवार को कलश शोभा यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा बुधवार, 10 सितंबर को शहर के मुख्य बाजार स्थित श्री कल्याण प्रभु मंदिर से पूजन के बाद गाजे बाजे के साथ कथा स्थल के लिए रवाना होगी। व्यास पीठ से कथा का वाचन दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभुषित वाणी भूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी द्वारा किया जायेगा। कथा के मुख्य यजमान कलावती देवी एवं रामअवतार शर्मा रहेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक का भी आयोजन हुआ। जिसमें अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, सुशील शर्मा, बिंदु देवी सहित अन्य मौजूद रहे। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक का रहेगा।

*ये रहेगा कथा कार्यक्रम* 
कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ होगा। कथा के प्रथम दिवस भागवत महात्यम, 11 सितम्बर को महाभारत प्रसंग, सुखदेव आगमन व कपिल देवहूति संवाद, 12 सितंबर को अजामिल कथा, भरत चरित्र व भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन होगा। 13 सितम्बर को समुद्र मंथन, बाली वामन संवाद व श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा का वर्णन होगा। 14 सितम्बर को भगवान कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी व गोवर्धन धारण करने की लीला का वर्णन होगा। 15 सितम्बर को महारास, कंश उद्धार व रूक्मणी विवाह कथा 16 सितंबर को सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ कथा सम्पन्न होगी। 17 सितम्बर को हवन का आयोजन होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!