सिंघाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की भारी कमी को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अस्पताल में पाँच स्वीकृत पदों के बावजूद फिलहाल केवल दो डॉक्टर कार्यरत हैं, जबकि प्रतिदिन 600 से 700 मरीज इलाज के लिए आते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि औसतन एक डॉक्टर तीन मिनट में अधिकतम 100 से 125 मरीज ही देख सकता है, ऐसे में दो डॉक्टरों द्वारा महज 200 से 250 मरीज ही देखे जा रहे हैं। शेष मरीजों को मजबूरन वापस लौटना पड़ता है या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह बड़ी समस्या है। ज्ञापन में 15 दिन के भीतर कम से कम तीन अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान नेता नौरंग डांगी, बाबूलाल करोड़िया, समाजसेवी मैक्स नायक, पिंटू भार्गव, राधेश्याम खटीक, बाबूलाल खटीक, निशु गहन, करण सिंह गुर्जर और राजेश कुमार महिपाल मीणा मौजूद रहे।
सिंघाना अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन
By -
September 09, 2025
0
Tags: