जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एसकेआईटी के जेसी बोस ऑडिटोरियम में 2 सितंबर 2025 को डेटा एनालिटिक्स फॉर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बुद्धिमान परिवहन प्रणालियों में डेटा एनालिटिक्स के अनुप्रयोगों से परिचित कराना था। कार्यशाला में एमएनआईटी जयपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.ज्योति ग्रोवर ने छात्रों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किया। इस अवसर पर छात्रों को इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स में डेटा एनालिटिक्स के महत्व और इसके विभिन्न अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन फैकल्टी कॉर्डिनेटर मिस बरखा जैन, मिस किरन आहूजा और मिस कशिफा खान ने संपूर्ण आयोजन को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस कार्यक्रम ने एसकेआईटी विद्यार्थियों में डेटा एनालिटिक्स और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया और उन्हें व्यावसायिक कौशल विकसित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।
एसकेआईटी में डेटा एनालिटिक्स फॉर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स पर हुआ विशेषज्ञ व्याख्यान
By -
September 02, 2025
0
Tags: