चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक संगठन लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने अपनी मासिक बैठक का आयोजन किया। ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम सुखाड़िया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पिछले महीने के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। आगामी माह के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें प्रमुख रूप से रविवार, 14 सितंबर से 20 सितंबर तक साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। इसके अलावा आध्यात्मिक क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों में धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करने और जागरूकता फैलाने के लिए स्वच्छता से संबंधित पोस्टर लगाने का भी निर्णय लिया गया।
इस बैठक में अशोक पुजारी, दिनेश टेलर, हरिराम नायक, शक्ति सिंह, प्रवीण अरड़ावतिया, मुकेश शर्मा, सुनील राजपूत, गौरव शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं और बच्चों ने भी भाग लिया।