भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न सरोकार के कार्यों के तहत मनाये जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत रविवार को रिको स्थित इंडियन स्कूल के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है, जो सामाजिक सरोकारों को साथ में लेकर चलता है। एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र की सोच को मुख्य धारा में शामिल करने व अंत्योदय की भावना को धरातल पर सिद्ध करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना खून और पसीना बहाया है। अल्का गुर्जर ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व, विचार व संस्कार अन्य दलों से अलग है। हमारी सोच राष्ट्र भक्ति की है। भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प अब विश्व पटल पर भारत की मजबूती के साथ नजर आने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के ऐसे नेतृत्व है, जिन्होंने योगा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालकर देश की ताक़त व मजबूत नेतृत्व को दर्शाया है। विश्व को आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट करने के साथ ही विश्व शांति का मार्ग भी प्रशस्त किया है। राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड के समय हमारे पास ना मास्क थे और ना ही पीपी किट। प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ निश्चय और दूरदर्शी सोच से आज मास्क, पीपी किट विदेशों में सप्लाई कर रहे हैं। कोविड महामारी की वेक्सीन बनाकर देशवासियों को बचाने के साथ 44 अन्य देशों को भी मुफ्त वैक्सीन भेजकर उनकी मदद की और ये साबित किया कि भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत निर्मित हथियारों से दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। आज अंतरिक्ष में भी भारत ने अपना परचम लहराया है। गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले विभिन्न सरोकार के कार्यों की जानकारी देते हुए उन्हें जिले से बूथ स्तर तक करने के निर्देश देते हुए जिम्मेदारियाँ सौंपी। सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला संयोजक जगदीश सोनी पिलानी ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जीएसटी अभियान के जिला संयोजक सीए मनीष अग्रवाल ने कर प्रणाली पर प्रकाश डाला। आत्मनिर्भर भारत अभियान के सह संयोजक संजय मोरवाल ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से जन जन को जागरूक करने को कहा। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने सेवा पखवाड़ा में सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा से करने को कहा। झुझुनूँ विधायक राजेंद्र भांबू एवं खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर व पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने भी अपने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने किया जबकि धन्यवाद पिलानी विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व महापुरुषों के चित्र पर दीप व पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् गायन के साथ किया गया जबकि समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान में राजस्थान में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जिला संयोजक सुनील लांबा व मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जिला संयोजक महावीर ढाका को राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर द्वारा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इन अभियानों में विधानसभा में अव्वल रहने पर मंडावा, खेतड़ी व नवलगढ़ विधानसभा संयोजकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा, शेर सिंह निर्बाण, जिला मंत्री सुनीता स्वामी, मंजू सैनी, बगड़ चेयरमैन गोविन्द सिंह राठौड़, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह मांट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योरान, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूनम गुर्जर, मंजू चौहान, सावित्री सैनी, ममता शर्मा, सुधा पंवार, रवि लांबा, जगदीश गोस्वामी, सेवाराम गुप्ता, सुदर्शन चौमाल, प्रकाश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!