निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। शिविरों का कार्यक्रम पूर्व में वार्ड वार विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित करने के लिए स्थान निर्धारित किए गए थे। अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि शिविर के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए प्रत्येक शिविर का स्थान नगर पालिका कार्यालय परिसर किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत प्रदान करने के लिए कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित होने से आमजन के कार्य त्वरित गति से कर राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर तक शिविर नगर पालिका कार्यालय परिसर में ही आयोजित होंगे। सभी शिविरों में सभी वार्डों के लोगों के कार्य का निस्तारण कर राहत प्रदान की जाएगी।
वार्डों में लगने वाले सभी शिविर नगर पालिका कार्यालय परिसर में होंगे आयोजित
By -
September 18, 2025
0
Tags: