करीब पचास लाख रुपए की लागत से बने दो हाॅल का विधायक रामसहाय वर्मा ने किया लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कानूनगो में नगर पालिका पार्षद एवं वित्तीय समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के प्रयास से नगर पालिका द्वारा करीब 50 लाख रुपए की लागत से दो नवीन हाॅल, शौचालय एवं सीसी सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया, जिसका गुरुवार को विधिवत रूप से निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी द्वारा भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा सभी का तिलक लगाकर एवं माला व साफा पहनाकर राजस्थानी परंपरा अनुसार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी। संबोधन के दौरान विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि पालिका क्षेत्र में ऐसा कोई वार्ड नहीं है, जहां विकास में किसी प्रकार की कमी रही हो, सभी वार्डों में समानांतर विकास करवाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद मदन लाल वर्मा, बाबूलाल सैनी, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार जाट, अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा, भामाशाह प्रमिला खंडेलवाल, जिला मंत्री अंकुर गुप्ता, शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत, प्रदीप पारीक सहित विद्यालय स्टाफ व जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!