पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पंचायत समिति क्षेत्र के गांव ढंढारिया में पेयजल समस्या के समाधान के लिए बोरिंग कार्य का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। यह बोरिंग प्रधान कोटे से स्वीकृत हुआ है, जिसकी लागत लगभग 8 लाख रुपए है। इस बोरिंग की स्वीकृति और निर्माण में पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कैलाश मेघवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या को देखते हुए उन्होंने लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप यह बोरिंग स्वीकृत हो पाया। कार्य का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर हवा सिंह पूनिया, रंगलाल पूनिया, भवानी शर्मा, बिशू मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कैलाश मेघवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
ढंढारिया गांव में बोरिंग कार्य शुरू: कैलाश मेघवाल के प्रयास रंग लाए
By -
September 18, 2025
0
Tags: