धिंधवा गांव में पेयजल संकट दूर, पूर्व प्रधान ने प्रदान की मोटर

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गांव में सार्वजनिक बोरिंग की मोटर खराब हो जाने से ग्रामीणों को लंबे समय से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने नई मोटर उपलब्ध कराकर राहत प्रदान की। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर खराब होने से उन्हें पानी के लिए काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। इस पर उन्होंने पूर्व प्रधान से आग्रह किया। कैलाश मेघवाल ने तुरंत नई मोटर लगवाकर पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने हेतू मोटर प्रदान की। इस मौके पर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामकुमार मेघवाल, अमर सिंह मेघवाल, रतनलाल मेघवाल, रणवीर मेघवाल (पूर्व सरपंच), मुकेश मेघवाल, संजय मेघवाल, दीपचंद मेघवाल, राधेश्याम जांगीड़, सुनिल जांगीड़, विकास भास्कर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!