पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएम श्री महात्मा गांधी शहीद कुलदीप सिंह राजकीय विद्यालय घरडाना खुर्द में सूबेदार धर्मपाल सिंह राव के द्वारा विद्यालय को 10 लेक्चर स्टैंड प्रदान किए गए। सूबेदार धर्मपाल सिंह राव का प्रधानाचार्य दीपचंद लाखवान एवं सरपंच उम्मेद सिंह राव द्वारा साफा पहनाकर सम्मान किया गया। घरड़ाना खुर्द ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राव ओर सरपंच उम्मेद सिंह, विद्यालय के व्याख्याता जय सिंह, जितेंद्र कुमार, वीर सिंह ने सूबेदार धर्मपाल सिंह का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। उप प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पूनिया ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक प्रत्येक कक्षा में लेक्चर स्टैंड उपलब्ध होने से विद्यार्थियों में लर्निंग आउटकम की वृद्धि होगी। कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य कोच हरदयाल सिंह राव, कप्तान सिंह सैन, प्यारेलाल केडिया, सरिता कुमारी, मंजू, रणवीर सिंह, विक्रम सिंह, सुनील कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, संजय तंवर, हेतराम पायल सहित स्टाफ के लोग व ग्रामीण उपस्थित थे।
3/related/default