सूरौठ/करौली (मनोज शर्मा): अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) विजय जोशी की अनुशंसा एवं करौली जिला अध्यक्ष राम पंडा की सहमति से गांव जगर निवासी कुंज सहारिया पुत्र दिनेश चंद सहारिया को ब्राह्मण परिषद का करौली युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सहारिया को युवा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के करौली जिला संरक्षक यतेन्द्र सहारिया जटवाड़ा, भागीरथ शर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला, प्रमोद तिवाड़ी, कमलेश पाराशर, भागवताचार्य त्रिलोक वशिष्ठ, भगवान सहाय कटारा, रामप्रताप पाराशर, गौरी पंडित, बबलू तिवाड़ी, संजय शुक्ला, अवधेश गोदुहन, ललित सहारिया आदि क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के युवा जिला अध्यक्ष बने कुंज सहारिया
By -
September 09, 2025
0
Tags: