शाहपुरा/जयपुर (ओम प्रकाश टेलर): शाहपुरा के गांव जाजै कलां में पानी की समस्या लेकर जाजै कलां की महिलाऐ एसडीएम आफिस पहुंची। महिलाओं का कहना है कि हमारे गांव जाजै कलां में 15 साल पीने के पानी की समस्या आ रही और हम इस समस्या को लेकर गांव जाजै वाले काफी दुखी हो रहें हैं। वार्ड पंच महेंद्र राणा का कहना है पानी की समस्या को लेकर आज 2 से 3 साल पहले जाजै खुर्द के अन्दर जलदाय विभाग में भी धरना दिया था लेकिन हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ और जो खारा पानी आता है, वह भी 5 से 10 दिन में एक बार आता है, अतः गांव वालों का कहना कि हमारे नजदीक 200 मीटर दूर PHD आफिस है तो हमारे मुख्य गांव जाजै कलां में वाटर वर्क्स से सप्लाई की जाये।
3/related/default