निवाई (लालचंद सैनी): विजया दशमी महोत्सव को लेकर शहर में कई जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पथ संचलन निकाला गया। खंड कार्यवाह जगदीश प्रसाद रैगर ने बताया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष के आयोजन को लेकर पथ संचलन निकाला गया है। संचलन से पूर्व टीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिवाजी शाखा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्यनारायण जायसवाल रहे। मुख्य वक्ता गजानन्द शर्मा विभाग मार्ग प्रमुख का उद्बोधन रहा। खंड कार्यवाह ने बताया कि शिवाजी शाखा स्थल से पथ संचलन रवाना हुआ। संचलन शिवाजी कॉलोनी गली, नंबर 5 से जमात से जयपुर रोड होते हुए शिवाजी कॉलोनी के मुख्य मार्ग से होता हुआ अंबेडकर सर्किल होकर कॉलोनी का चक्कर लगाते हुए वापस शिवाजी शाखा स्थल पर पहुंचकर विसर्जित हो गया। संचलन मार्ग में कॉलोनी वासियों ने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की। पथ संचलन में घोष की धुन पर स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे थे। सुरक्षा के लिए थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा पुलिस जवानों के साथ व्यवस्था को संभाले हुए थे। इस अवसर पर रमाकांत शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, पूरण सैनी व संजय सैनी सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे। इसी प्रकार रविवार की सुबह शहर के जमात क्षेत्र में भी पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन जमात क्षेत्र के मुख्य मार्ग से होकर गुजरा, जिस पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शाम को दीनदयाल कॉलोनी में भी पथ संचलन निकाला गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शहर में कई जगह निकाला पथ संचलन
By -
September 28, 2025
0
Tags: