निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उधोग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकुल गोयल ने निवाई के पवन जैन बोहरा को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार उधोग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकुल गोयल ने प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की। जिसमे निवाई के युवा उधमी एवं समाजसेवी पवन जैन बोहरा को संगठन में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। स्थानीय कांग्रेसजनो व मित्रो ने बोहरा को बधाई दी ओर प्रदेश के शिर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
3/related/default