सिंघानिया विश्वविद्यालय में 7वां स्टेट कम ट्रायल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघानिया विश्वविद्यालय ने 7वां स्टेट कम ट्रायल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया, जो 13 और 14 सितंबर को दो दिन चलेगा। उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ.शर्मिला यादव ने किया और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अर्जुन पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट संदीप सिंह मान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों व अतिथियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित अतिथियों से बातचीत भी की। प्रेसीडेंट मनोज कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) ने अतिथियों के जज्बे की सराहना की और कहा कि विश्वविद्यालय की तरफ से उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने साल में दो बार विश्वविद्यालय की तरफ से पैरा खिलाड़ियों के गेम आयोजन की भी घोषणा की। इसके अलावा, राजस्थान व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन के डायरेक्टर यू.के. पांडेय और सचिव अरुण दाधिच ने खेल की जानकारी साझा की और आयोजन सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। सभी अतिथियों को फूल-पॉट, शॉल और मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच पर झुंझुनू पर्यावरण समिति के डायरेक्टर राकेश अग्रवाल और पीसीआई डायरेक्टर देवेंद्र झांझड़िया के प्रतिनिधि के रूप में उनके भाई प्रदीप झांझड़िया ने भी उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। संध्या में, आयोजन के अंतर्गत गेम की एजीएम बैठक भी रखी गई, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए अधिकारी शामिल हुए और आगामी खेलों और कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका जनसंपर्क अधिकारी डॉ.मोनिका सैनी, एडमिन डायरेक्टर विजेन्दर शर्मा, विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कमिटी के सदस्य प्रो.प्रेसीडेंट डॉ.पवन त्रिपाठी, डॉ.अनिल तिवारी, डॉ.दिनेश सिंह यादव, और भूप सिंह रंगा, डॉ.नरेंद्र यादव, डॉ.प्रीति सेंगर, सुश्री राखी, पियूष, रोहित शेखावत और रग्बी कोच होशियार सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!